Maharajganj Times

खाना बनाने के दौरान सिलेंडर फटा, चार झुलसे, घर का सारा समान जलकर हुआ राख

Maharajganj
Wednesday, 31 Jul, 2024
0
1835

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो :  घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पकड़ी विशुनपुर के बेलहिया टोला में खाना बनाने के दौरान तेज धमाका के साथ गैस सिलेंडर फट गया। इस धमाके के साथ आग ने अपना विकराल रूप लिया। जिससे घर में मौजूद परिवार के चार सदस्य झुलस गए।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब दस बजे घर की महिला बादामी (38) खाना बना रही थी तभी अचानक गैस के रेगुलेटर में आग पकड़ लिया। उसके बाद तेज धमाके के साथ सिलेंडर ब्लास्ट हो गया । जिससे घर रखे सभी समान जल कर राख हो गए। वही इस घटना में बादामी की दो पुत्री अन्नू(15) व तन्नू (13) तथा बेटा विट्टू (11) झुलस गए। जिसे ग्रामीणों के मदद से बाहर निकाल कर  जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

<